फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   despute on Sabarimala temple, Hindu organizations descended on the streets of Kerala

सबरीमाला मंदिर पर तकरार बढ़ी, केरल की सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

Thu, 11 Oct 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम Updated Thu, 11 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
despute on Sabarimala temple, Hindu organizations descended on the streets of Kerala

केरल के सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसला का विरोध तेज होता जा रहा है। राज्य की वाम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने का फैसला किया है, जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। सरकार के इस फैसले के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने एक रैली का आयोजन किया और सड़कें जाम कर दी।

विज्ञापन


केरल के पर्यटन मंत्री को दिखाए काले झंडे

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या महिलाओं की थी, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं। एर्नाकुलम जिले में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। नायर सेवा सोसाइटी के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने राजधानी तिरुअनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह ने केरल के पर्यटन मंत्री कदंकपल्ली सुरेंद्रन को काले झंडे दिखाए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा के नेतृत्व में पत्तनमत्तिटा जिले से शुरू हुई विरोध रैली 15 अक्तूबर को राजधानी तिरुअनंतपुरम पहुंचकर सचिवालय के सामने समाप्त होगी। केरल के भाजपा प्रमुख और भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन इस विरोध रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। श्रीधरन का कहना है कि पार्टी भगवान अयप्पा के भक्तों के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम सरकार सबरीमाला मंदिर को बर्बाद करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने आया था अदालत का फैसला
 
बताते चलें कि 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला स्थित अय्यप्पा मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं पर चली आ रही सदियों पुरानी रोक को हटा दिया था। तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि मंदिर में महिलाओं को प्रवेश से रोकना लैंगिक आधार पर भेदभाव है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed