फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Despite the economic instability India foreign trade cross $1.6 trillion current financial year 2023-24

Foreign Trade: 1.6 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच सकता है विदेशी व्यापार, आर्थिक अनिश्चितताओं का नहीं होगा असर

Mon, 03 Apr 2023 06:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:09 AM IST
सार

आर्थिक शोध संस्थान के सह संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, व्यापार-जीडीपी का उच्च अनुपात भी कारोबार में ज्यादा खुलेपन की बात करता है। उन्होंने कहा, वस्तु निर्यात के मुकाबले सेवाओं के निर्यात की ज्यादा वृद्धि दर ने देश के निर्यात के कुल प्रदर्शन में सुधार किया है।

विज्ञापन
Despite the economic instability India foreign trade cross $1.6 trillion current financial year 2023-24
us Doller सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आर्थिक अस्थिरताओं के बावजूद भारत का विदेश व्यापार चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में 1.6 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच सकता है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने एक रिपोर्ट में कहा, 2022-23 के लिए 1.6 लाख करोड़ डॉलर देश की नॉमिनल जीडीपी (3.4 लाख करोड़) का करीब 48 फीसदी होगा।
विज्ञापन


आर्थिक शोध संस्थान के सह संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, व्यापार-जीडीपी का उच्च अनुपात भी कारोबार में ज्यादा खुलेपन की बात करता है। उन्होंने कहा, वस्तु निर्यात के मुकाबले सेवाओं के निर्यात की ज्यादा वृद्धि दर ने देश के निर्यात के कुल प्रदर्शन में सुधार किया है। बीते वित्त वर्ष में भारत का कुल निर्यात (माल एवं सेवा) 755 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह 2021-22 की तुलना में करीब 11.6% अधिक होगा। चालू वित्त वर्ष में भारत का व्यापारिक निर्यात 5 फीसदी बढ़कर 442 अरब डॉलर व सेवाओं का निर्यात 22.6 फीसदी बढ़कर 311.9 अरब डॉलर होने का अनुमान है। 2021-22 में विदेश व्यापार 1.43 लाख करोड़ डॉलर रहा था।
विज्ञापन


कृषि कार्यों में तेजी से पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी
कृषि क्षेत्र की मजबूत मांग और परिवहन में तेजी से देश में मार्च में ईंधन की मांग बढ़ी है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल की बिक्री मार्च में 5.1 फीसदी बढ़कर 26.5 लाख टन पहुंच गई। मासिक आधार पर बिक्री 3.4 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान डीजल की मांग 2.1 फीसदी बढ़कर 68.1 लाख टन हो गई। मासिक आधार पर मांग 4.5 फीसदी बढ़ी है। विमान ईंधन की मांग 25.7 फीसदी बढ़कर 6,14,000 टन पहुंच गई। हालांकि, रसोई गैस की बिक्री 3 फीसदी गिरकर 23.7 लाख टन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली खपत घटकर 127.52 अरब इकाई
देश में बिजली की खपत मार्च, 2023 में 0.74 फीसदी घटकर 127.52 अरब इकाई रह गई। यह 31 महीने पहला मौका है, जब खपत घटी है। बिजली की खपत में कमी का प्रमुख कारण देश में पश्चिमी विक्षोभ से भारी बारिश व मार्च में तापमान कम रहना है। इससे पहले अगस्त, 2020 में खपत में कमी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed