{"_id":"5b271dbb4f1c1bca228b6216","slug":"despite-recurring-strife-india-and-pakistan-continue-to-work-together-on-humanitarian-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर जारी तनाव के बीच मंगलवार को भारत-पाकिस्तान रिहा करेंगे कैदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमा पर जारी तनाव के बीच मंगलवार को भारत-पाकिस्तान रिहा करेंगे कैदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच बेशक द्विपक्षीय वार्ता में कई रुकावटें आ रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों देश मानवीय मुद्दों पर साथ काम कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारत पांच और पाकिस्तानी कैदियों को मंगलवार को रिहा करेगा। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भी 54 कैदियों की रिहाई कर रहा है जिन्होंने उसके अनुसार अपनी सजा पूरी कर ली है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान ने मार्च में इस बात पर सहमति जताई थी कि वह महिला कैदियों और 70 साल से ऊपर वाले लोगों को रिहा कर देगा। आपसी समन्वय के बाद भारत ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को वीजा देकर पड़ोसी देश भेजा था ताकि वह मानसिक रूप से बीमार और बुजुर्ग कैदियों की रिहाई और स्वदेश आगमन सुनिश्चित कर सके। पाकिस्तान ने पिछले महीने कहा था कि वह भारत से भी इसी तरह की उम्मीद करता है और उसने कुछ भारतीय मछुआरों की रिहाई कर दी थी।
विज्ञापन
कैदियों की रिहाई को लेकर हुआ यह समझौता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी उच्चायोग सोहेल महमूद के बीच साल 2017 में हुई बातचीत का नतीजा है। भारत ने जनवरी में पाकिस्तान को 250 नागरिकों और 94 मछुआरों की एक सूची दी थी। वहीं पाकिस्तान ने अपनी गिरफ्त में मौजूद 58 नागरिकों और 399 मछुआरों की सूची साझा की थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष समझौते को लेकर संपर्क में रहे। जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे के देश में कैदियों की हालत जानने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भेजी। भारत और पाकिस्तान संयुक्त न्यायिक समिति के दौरे को फिर से शुरू करने पर भी सहमत हो गए हैं। यह समिति एक-दूसरे के देशों की जेलों में बंद नागरिकों और मछुआरों के मुद्दों को देखती है।