फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite intelligence input army headquarter attacked in Jammu & Kashmir

अलर्ट के बावजूद हुए हमले ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

Sun, 18 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Despite intelligence input army headquarter attacked in Jammu & Kashmir
- फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर के उड़ी स्थित सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी हफ्ते राज्यों को अलर्ट जारी कर हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों पर हमले का अंदेशा जता दिया था। हमला उस कश्मीर में हुआ है जहां बीते दो महीने से जारी हिंसा के कारण चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे थे। गृह मंत्रालय आधिकारिक तौर पर तो नहीं मगर अनौपचारिक तौर पर इस हमले को सुरक्षा में लापरवाही मान रहा है। इस हमले के बाद गृह मंत्रालय ने रविवार को नए सिरे से अलर्ट जारी किया है। इसमें हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों पर फिर से आतंकी हमलों का अंदेशा जताया गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के इसी हफ्ते जारी अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया था कि आतंकी हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। सेना के स्तर पर भी इसी हफ्ते बड़ी संख्या में आतंकियों के घुसपैठ की तैयारी के बारे में सूचना दी गई थी। इसके अलावा कश्मीर में कुछ आतंकियों के घुसपैठ में सफल हो जाने की भी सूचना थी। इसके बावजूद आतंकी उस राज्य में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाने में कामयाब रहे जहां हिंसा के कारण पहले से ही हाई अलर्ट था।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, यह विशुद्ध रूप से अलर्ट को हल्के में लेने के साथ ही सुरक्षा तैयारी में हुई बड़ी चूक का मामला है। खासतौर से जम्मू-कश्मीर में तो बिना किसी अलर्ट के ही सैन्य ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखना होता है। फिर इस समय तो वहां हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। अलर्ट के माध्यम से एहतियात बरतने की सलाह के बावजूद हुए इस हमले से साफ है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed