फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite approval of Supreme Court no High Court in country recommended appointment of retired judges

SC: मंजूरी के बावजूद किसी हाईकोर्ट ने नहीं की तदर्थ जजों की नियुक्ति की सिफारिश, पांच माह पूर्व दी थी अनुमति

Mon, 16 Jun 2025 06:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 06:24 AM IST
सार

18 लाख से अधिक लंबित आपराधिक मामलों को देखते हुए शीर्ष अदालत ने 30 जनवरी को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए कहा था कि इनकी संख्या अदालत की कुल स्वीकृत संख्या के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संविधान का अनुच्छेद 224ए लंबित मामलों से निपटने में मदद के लिए उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति देता है।

विज्ञापन
Despite approval of Supreme Court no High Court in country recommended appointment of retired judges
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बावजूद देश के किसी भी हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश नहीं की है। शीर्ष अदालत ने करीब पांच माह पूर्व लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए उच्च न्यायालयों को तदर्थ न्यायाधीशों को नियुक्त करने की अनुमति दी थी। देश में 25 हाईकोर्ट हैं। 11 जून तक किसी भी उच्च न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं भेजा।

विज्ञापन


18 लाख से अधिक लंबित आपराधिक मामलों को देखते हुए शीर्ष अदालत ने 30 जनवरी को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए कहा था कि इनकी संख्या अदालत की कुल स्वीकृत संख्या के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संविधान का अनुच्छेद 224ए लंबित मामलों से निपटने में मदद के लिए उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अध्ययन: 2100 तक उत्तरी गोलार्ध में बढ़ जाएगी 2.25 गुना हरियाली, तापमान-बर्फ के पिघलने से उगेंगी नई वनस्पतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एक मामले को छोड़कर, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को हाईकोर्ट के तदर्थ न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की कोई मिसाल नहीं है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट में इन नियुक्तियों के संबंध में 20 अप्रैल, 2021 के अपने एक फैसले में कुछ शर्तें लगाई थी। बाद में तत्कालीन  सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई (वर्तमान सीजेआई) व जस्टिस सूर्यकांत की विशेष पीठ ने कुछ शर्तों में ढील दी। पीठ ने कहा कि हर हाईकोर्ट को तदर्थ जजों की नियुक्ति दो से पांच तक सीमित रखनी चाहिए। यह कुल स्वीकृत संख्या के 10 प्रतिशत से अधिक न हो। 

ये भी पढ़े: Report: दुनिया में 27.2 करोड़ बच्चे स्कूल जाने से वंचित, साल के अंत तक राष्ट्रीय लक्ष्यों से पिछड़ जाएंगे देश

ये है सेवानिवृत्त जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, संबंधित हाईकोर्ट कॉलेजियम इन नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारों के नाम या सिफारिशें विधि मंत्रालय के न्याय विभाग को भेजता हैं। इसके बाद विभाग उम्मीदवारों का और विवरण उपलब्ध कराते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को इस प्रस्ताव को भेजता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इस पर फैसला लेते हुए सरकार को चयनित व्यक्तियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश करता है। राष्ट्रपति नवनियुक्त न्यायाधीश की नियुक्ति की अनुमति देते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed