{"_id":"618daba4c479f3735a7d1bfe","slug":"derogatory-remark-case-search-in-america-for-those-who-humiliated-judges-11-have-been-arrested-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमानजनक टिप्पणी मामला : जजों को अपमानित करने वालों की अमेरिका में तलाश, अब तक 11 हो चुके गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपमानजनक टिप्पणी मामला : जजों को अपमानित करने वालों की अमेरिका में तलाश, अब तक 11 हो चुके गिरफ्तार
Fri, 12 Nov 2021 05:17 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
न्यायाधीशों पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले के दो आरोपियों को पकड़ने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका से मदद मांगी है। जांच एजेंसी को दो आरोपी पंच प्रभाकर उर्फ सी प्रभाकर रेड्डी व मणि अन्नापुरेड्डी के अमेरिका में होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने इंटरपोल वाशिंगटन से संपर्क कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए हैं। सीबीआई ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 11 नवंबर 2020 को 16 पर केस दर्ज किया था। इनमें से 11 गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 22 अक्तूबर को गिरफ्तार छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। वहीं, पांच आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से जुटाए जा रहे साक्ष्य, यूट्यूब चैनल बंद करवाया
जजों और न्यायपालिका का अपमान करने वाले एक आरोपी का यूट्यूब चैनल बंद करा दिया गया है। सोशल मीडिया से भी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए जा रहे हैं। आरोपियों के प्रोफाइलों की जांच के लिए सीबीआई ने म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी के तहत कार्रवाई की। आंध्र हाईकोर्ट के आदेश पर वहां दर्ज 12 एफआईआर की जांच भी अपने अधीन ले ली।
विज्ञापन