{"_id":"61ec357ef836277fd6440200","slug":"deputy-sarpanch-and-supporters-hold-victory-procession-100-booked-for-violating-covid19-norms-in-kasor-village-in-anand-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: उप सरपंच के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, कोरोना नियमों के उल्लंघन में 100 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: उप सरपंच के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, कोरोना नियमों के उल्लंघन में 100 के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 22 Jan 2022 10:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:19 PM IST
सार
जीत से उत्साहित एक उप सरपंच और उसके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला लेकिन कोरोना नियमों पर ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुजरात के आणंद जिले के कसोर गांव में शनिवार को कथित तौर पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए विजय जुलूस निकालने के आरोप में एक उप सरपंच और उसके समर्थकों समेत 100 लोगों की भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोजित्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बालूबेन परमार को कसोर पंचायत के लिए उप सरपंच चुना गया था। उनके समर्थन में एक रोड शो का आयोजन किया गया था। अधिकारी के अनुसार इस रोड शो में लगभग 100 लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस दौरान अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था और शारीरिक दूरी के नियम का भी उल्लंघन हो रहा था। इस घटना में आईपीसी, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन