{"_id":"58cd602c4f1c1b277532a9b7","slug":"deprived-minorities-will-see-growth-under-new-up-government-mukhtar-abbas-naqvi-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकवी बोले- ‘वंचित’ अल्पसंख्यक भी देखेंगे यूपी की नई सरकार का विकास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नकवी बोले- ‘वंचित’ अल्पसंख्यक भी देखेंगे यूपी की नई सरकार का विकास
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘रुकी’ हुई केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं को अब पुनर्जीवित किया जाएगा। अब ‘वचिंत अल्पसंख्यक’ भी विकास होते देखेंगे। वह मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन की गवर्निंग बॉडी और जनरल बॉडी की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। यह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के तहत एक गैर-लाभकारी स्वायत्त अल्पसंख्यक कल्याण संस्था है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि भाजपा ‘तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण करेगी।’ गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद भाजपा सत्ता संभालने जा रही है। पार्टी ने किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा था।
विज्ञापन
नकवी ने कहा, ‘केंद्र और राज्य की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को लागू नहीं किया गया। राज्य में प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम को एक तरह से बंद ही कर दिया गया। यह सड़क, शैक्षणिक ढांचा और नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए था। नकवी ने कहा, ‘अब हमारी पार्टी की सरकार बन जाने के बाद हम मुख्यमंत्री से बात करेंगे। हम आश्वस्त हैं कि पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शिक्षा, नौकरियों और कौशल विकास के जरिये विकास के रास्ते पर लाया जाएगा।’
विज्ञापन