फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deployment of security forces on bridges and railway bridges on all national highways

देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुल और रेल ब्रिजों पर सुरक्षा बलों की तैनाती

Wed, 27 Feb 2019 02:30 PM IST
sapna singla जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 27 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Deployment of security forces on bridges and railway bridges on all national highways
Indian security forces
भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के चलते सीमा क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा देश के तमाम दूसरे बड़े शहरों में भी पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सचेत किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने देश के सभी प्रमुख मार्गों पर बने पुलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही रेलवे ब्रिजों पर भी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां लगाई जा रही हैं। सभी हवाईअड्डों और एयरफोर्स स्टेशन और आर्मी कैंट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन




गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) और देश के दूसरे हिस्सों में हमला करने की नापाक कोशिश कर रहा है। सभी राज्यों को सचेत कर दिया गया है कि वह आत्मघाती हमलों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंकी संगठन अब कश्मीर के अलावा दूसरे बड़े शहरों में कोई भी वारदात कर सकते हैं। साथ ही देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित पुलों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों पर जो पुल बने हैं, वहां भी सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, हाईअलर्ट को देखते हुए पावर हाउस और डैम के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed