फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deobandi ulama has supported the issued fatwa against nahid afrin

देवबंदी उलमा ने किया नाहीद के खिलाफ जारी फतवे का समर्थन

Fri, 17 Mar 2017 05:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 17 Mar 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
Deobandi ulama has supported the issued fatwa against nahid afrin

देवबंद। इंडियन आइडल फाइनलिस्ट नाहीद आफरीन को लेकर असम में जारी फतवे का देवबंदी उलमा ने भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि जिस काम को शरीयत में हराम करार दिया गया है वो जायज कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि मसला सिर्फ नाहीद आफरीन का नहीं बल्कि मसला गाने और बजाने का है। शरीयत में गाने बजाने नाचने कूदने को हराम करार दिया गया है। ऐसे हालात में यदि कोई इस मुद्दे पर मुफ्तियों से राय लेता है तो जाहिर है वह शरीयत की रोशनी में सही और गलत क्या हैं बताएंगे।
विज्ञापन


मुफ्ती अरशद ने कहा कि मुफ्तियों का काम अच्छा मशविरा देने का होता है। मुस्लिम धर्मगुरु अब्दुल हमीद नौमानी ने कहा कि शरई तौर पर नाच गाना बजाना ठीक नहीं है। इस्लाम का नजरिया एकदम अलग है इस्लाम हर गलत काम से इंसान को रोकता है और सही राह पर चलने का हुक्म देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मो. रफी, नूरजहां जैसे अनेकों गायक मुस्लिम रहे हैं लेकिन क्या कभी उन पर फतवा दिया गया। दरअसल, असम में कब्रिस्तान और मदरसे के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था जिसको लेकर मुफ्तियों ने इसे गलत बताते हुए कार्यक्रम न करने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed