फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dentist Mother killed autism sufferer four year old daughter

Bengaluru: डॉक्टर मां ने चार साल की बीमार बेटी को चौथी मंजिल से फेंका, नहीं चाहती थी निजी जिंदगी में खलल

Wed, 09 Nov 2022 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Nov 2022 08:28 AM IST
सार

घटना अगस्त माह में बेंगलुरु के संपनगिरामा नगर में स्थित एक अपार्टमेंट में हुई थी। मामले में पुलिस ने मां डॉ. सुषमा भारद्वाज पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत बच्ची बालाकृष्णा (4) ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित थी। 

विज्ञापन
Dentist Mother killed autism sufferer four year old daughter
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बेंगलुरु पुलिस ने तीन माह पहले शहर के एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई बच्चे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार बच्चे की हत्या की गई थी।  डेंटिस्ट मां ने ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित अपनी चार साल की बेटी को करीब 50 फीट की ऊंचाई से फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हुई थी।

विज्ञापन


घटना अगस्त माह में बेंगलुरु के संपनगिरामा नगर में स्थित एक अपार्टमेंट में हुई थी। मामले में पुलिस ने मां डॉ. सुषमा भारद्वाज पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत बच्ची बालाकृष्णा (4) ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित थी। इस बीमारी के कारण उसे बोलने में तकलीफ के साथ मानसिक समस्या थी। 
विज्ञापन


आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि बीमार बेटी को रोज ऑटिज्म की थैरेपी के लिए ले जाना पड़ता था। इसके कारण उसकी निजी जिंदगी में खलल पड़ता था। बच्चे की बीमारी से वह तंग आ गई थी, इसलिए उसने अपार्टमेंट के चौथे माले स्थित फ्लैट से उसे फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपनगिरामा नगर के पुलिस थाने ने मामले में विस्तृत जांच के आरोपी महिला के खिलाफ 193 पेज का आरोप पत्र दायर किया है। थाने के इंस्पेक्टर राजेश आर के अनुसार आरोपी सुषमा भारद्वाज दंत चिकित्सक है। पुलिस का दावा है कि आरोपी डॉक्टर सुषमा भारद्वाज ने इसलिए बीमारी बेटी की हत्या का खौफनाक कदम उठाया, क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी व पेशे में कोई व्यवधान नहीं चाहती थी।

34 गवाहों के बयान पेश, एक माह पूर्व बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का प्रयास किया था
पुलिस ने आरोप पत्र में 34 गवाहों के बयान भी पेश किए हैं। इनमें से तीन प्रत्यक्षदर्शी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुषमा भारद्वाज ने बेटी द्रिति की हत्या से एक महीने पहले उसे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का प्रयास किया था। इसी दौरान एक रेलवे अधिकारी की नजर उस पर पड़ी और मासूम द्रिति को त्यागने की मां की कोशिश विफल 

हो गई थी। बच्ची को लावारिस के रूप में छोड़ने का प्रयास विफल होने से निराश होकर सुषमा ने उसे अपने अपार्टमेंट से फेंक कर मारने का फैसला किया था।

अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट में हुई थी घटना
आरोपपत्र में कहा गया है कि सुषमा भारद्वाज  ने इसी साल चार अगस्त को अद्वैत आश्रय अपार्टमेंट की चौथी मंजिल द्रिति को नीचे फेंक कर मार डाला। आरोप पत्र के साथ पुलिस ने सुषमा के अपार्टमेंट परिसर से बच्चे को फेंकने और बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ने के सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed