{"_id":"5bbb6244867a55282a38ef64","slug":"dengue-spreading-fast-in-delhi-169-fell-sick-within-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में तेजी से बढ़ा डेंगू, एक हफ्ते के अंदर 169 हुए बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में तेजी से बढ़ा डेंगू, एक हफ्ते के अंदर 169 हुए बीमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डेंगू बुखार एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही 169 लोगों को डेंगू बुखार होने की खबर है। इन्हें मिलाकर इस साल अब तक 650 लोगों को डेंगू हो चुका है।
विज्ञापन
इसके पहले सितंबर महीने में 374 लोगों को डेंगू हुआ था। राजधानी में अभी डेंगू से किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। ये सभी आंकड़े दिल्ली के सेंटिनल अस्पतालों के हैं जो अपनी जानकारी सरकार के साथ साझा करते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली में डेंगू ने सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। पिछले साल दिल्ली में 4726 लोगों को डेंगू हुआ था जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में साल 2015 सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ। उस साल 15867 लोगों को डेंगू हुआ था और उनमें से 60 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ी
दिल्ली में डेंगू के साथ-साथ मलेरिया ने भी लोगों को अपना शिकार बनाया हुआ है। 6 अक्तूबर तक दिल्ली में 347 लोगों को मलेरिया हुआ है। पिछले वर्ष इस समय तक 505 लोगों को मलेरिया हुआ था। यही नहीं चिकनगुनिया के 89 मरीज सामने आ चुके हैं।