{"_id":"61782cd085bc73399c39f627","slug":"dengu-in-delhi-aap-govt-to-start-fogging-form-27-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचाव: 27 अक्टूबर से दिल्ली में फॉगिंग अभियान, आप के सभी नेता लेंगे भाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डेंगू से बचाव: 27 अक्टूबर से दिल्ली में फॉगिंग अभियान, आप के सभी नेता लेंगे भाग
Wed, 27 Oct 2021 08:04 PM IST
Amit Mandal
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:04 PM IST
सार
डेंगू पर रोक लगाने के लिए आम आदमी पार्टी 27 अक्टूबर से राजधानी में फॉगिंग अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस साल दिल्ली और एनसीआर की एरिया में डेंगू ने अपने पैर ज्यादा तेजी के साथ पसारे हैं। इस वर्ष डेंगू पीड़ित लोगों की संख्या में तेज उछाल आया है और अस्पतालों में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए डेंगू पर रोक लगाने के लिए आम आदमी पार्टी 27 अक्टूबर से राजधानी में फॉगिंग अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत राजधानी की सभी एरिया में सभी विधायकों-पार्षदों के जरिए फॉगिंग कराई जाएगी जिससे डेंगू की घटनाओं में कमी लाई जा सके। सरकार 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान भी तेजी के साथ लागू करेगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने इस साल राजधानी में फॉगिंग नहीं कराई जिसके कारण लंबे समय बाद राजधानी में डेंगू की घटनाओं में वृद्धि के रूप में देखी जा रही है। भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस महाअभियान में भाग लेंगे और दिल्ली को डेंगूमुक्त बनाएंगे।
विज्ञापन