{"_id":"58448b7c4f1c1be221a869ee","slug":"demonotisation-senior-citizen-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : बैंक से पैसे न निकलने पर वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी : बैंक से पैसे न निकलने पर वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 05 Dec 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशियों वाले घर में नोटबंदी के कारण मातम छा गया। कई दिनों तक लाइन में लगने के बावजूद बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसे न मिलने से परेशान पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। बरौली निवासी पन्नालाल के बेटे की शादी के लिए छह दिन ही बचे थे पर पैसे न होने से समारोह की तैयारियां नहीं हो पा रही थीं।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बरौली निवासी पन्नालाल (60) पुत्र मिश्रीलाल के छोटे बेटे हृदयेश की शादी हाथरस जिले के वाजिदपुर गांव से तय हुई थी। आगामी 10 दिसंबर को गांव में ही शादी होनी थी। सभी रिश्तेदारों को कार्ड बांटे जा चुके थे पर नोटबंदी के कारण शादी समारोह की व्यवस्था को लेकर दिक्कतें बढ़ गईं। अधूरी तैयारियों को लेकर पन्नालाल परेशान थे। वे रुपये निकालने के लिए चार दिन से बैंक के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
कभी लाइन में खड़े-खड़े पूरा समय निकल गया तो कभी बैंक में कैश ही खत्म हो गया। शनिवार की सुबह भी रुपये निकालने के लिए वे बैंक गए थे। निर्धारित समय खत्म होने पर बैंक बंद हो गया तो वे मायूस होकर फिर लौट गए। घर पहुंचकर उनको दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने आनन-फानन में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन