{"_id":"58506e944f1c1b686f64ae74","slug":"demonotisation-badly-affects-mayawati-s-party-bsp-niranjan-jyoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के फैसले से बसपा का हाथी बैठा: निरंजन ज्योति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के फैसले से बसपा का हाथी बैठा: निरंजन ज्योति
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 14 Dec 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
प्रदेश में गुंडाराज है। जनता परिवर्तन चाहती है। प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए भाजपा ने परिवर्तन रैली निकाली है। यह संबोधन भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने निधौल रोड चौराहा पर सम्मान सभा में व्यक्त किए।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा बसपा प्रमुख मायावती दलितों के वोट का सौदा करती आई है। दलितों को अब समझ आ गया है कि पिछले चुनाव में दो सौ से 80 पर आई थी। इस चुनाव में कहीं 8 सीटों पर न सिमट जाए।
विज्ञापन
नोटबंदी से बसपा का हाथी बैठ गया है। प्रदेश एवं देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं पर पूरा भरोसा है। देश प्रगति के रास्ते पर है। भाजपा नेता संजीव दिवाकर के नेतृत्व में फूलमाला पहनाई गई। पूर्व पूर्व विधायक कुवेर सिंह अगरिया ने दलशाहपुर पर, नूहखेडा पर राजकुमारी धनगर ने, महाराणा प्रताप चौक पर राजेंद्र सिंह दिवाकर ने, पुंहैरा पर कैशवराना मोनू ने स्वागत किया।
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा आने से पूर्व मंच से भाजपा नेता दिनेश बंसल, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश अगरिया, महिला नेता शशी राठी, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, मनोज बजरंगी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक और अन्य वाहनों से नगर के प्रमुख मार्गो पर रैली निकाली। पवेन्द्र सिंह, पम्मी ठाकुर, कैला शचन्द्र मित्तल, मनु ठाकुर, राकेश गुप्ता भाई निधोली, कपिल गुप्ता, संजीव वर्मा, कन्हैया वार्ष्णेय, लोकपाल शर्मा, नरेशपाल सिंह, सचिन माहेश्वरी मौजूद रहे।