फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation will be the end of Modi's rule: Hindu-Mahasabha

नोटबंदी मोदी शासन के अंत की शुरुआत: हिंदू महासभा

Mon, 05 Dec 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation will be the end of Modi's rule: Hindu-Mahasabha

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पीएम नरेंद्र मोदी को हिंदू-विरोधी बताया है। महासभा की वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र का नोटबंदी का फैसला मोदी शासन के अंत की शुरुआत है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस भगवा दल ने कहा कि नोटबंदी का नियम हिंदू विवाह के सीजन से पहले लिया गया है। वहीं बीजेपी के नेता मुस्लिम के बैंकों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू महासभा की महासचिव पूजा सकुन पांडे ने कहा, जो लोग रोज 200 से 300 रुपये कमाते हैं और जो सिर्फ सरकारी पेंशन के आधार पर जिंदगी बिता रहे हैं उन्हें ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस फैसले से अमीरों पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं को रद्द करनी पड़ रही है शादी

Demonetisation will be the end of Modi's rule: Hindu-Mahasabha

इसके अलावा ये फैसला हिंदू विवाह सीजन से ऐन पहले लिया गया है। हजारों लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेने को मजबूर हैं। कुछ ने शादी की तारीख बदल दी है, वहीं कुछ लोगों को उसे रद्द करना पड़ रहा है।

इस समय में भारतीय जनता पार्टी जो खुद को हिंदुओं की पार्टी कहती है वो मुस्लिम बैकों को देश में बढ़ावा दे रही है। पांडे का ये तंज शोलापुर से बीजेपी एमएलए और महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन के मंत्री सुभाष देशमुख पर था।

देशमुख ने सितंबर के महीने में शोलापुर के अंदर शरिया के अनुरूप देश की पहली बैंकिंग सर्विस की शुरुआत की थी। देशममुख के लोकमंगल कॉपरेटिव बैंक अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को जीरो परसेंट पर उधार देता है।

मोदी का हिंदुत्ववादी चेहरा हो रहा बेनकाब

Demonetisation will be the end of Modi's rule: Hindu-Mahasabha
नोट

महासभा के एक और सदस्य ने कहा कि मोदी का हिंदुत्ववादी चेहरा अब बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा कि "डिमोटाइजेशन देश को डि-मोदी-टाइजेशन की ओर ले जाएगा। महासभा ने पीएम मोदी पर फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक का भी आरोप लगाया।

उत्तरप्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे के मुताबिक " सीमापार से आतंकवाद बढ़ गया है"। अगर किसी भी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो उसका देश को क्यों नहीं फायदा हुआ।

हर रोज हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं। उन्होंने मोदी समर्थकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मोदी विरोधी लोगों को देश विरोधी करार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed