फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation responsible for recession and unemployment, Shiv Sena attacks BJP before elections

मंदी और बेरोजगारी के लिए 'नोटबंदी' जिम्मेदार, विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना का भाजपा पर हमला

Sun, 25 Aug 2019 06:04 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 25 Aug 2019 06:04 AM IST
सार

  • ‘सामना’ ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर किया अप्रत्याशित हमला
  • सामना ने लिखा है कि नए शासन में विदेश से काला धन वापस नहीं आया
  • लिखा- नोटबंदी से कई लोगों का काला पैसा सफेद हुआ है ये स्वीकारना चाहिए

विज्ञापन
Demonetisation responsible for recession and unemployment, Shiv Sena attacks BJP before elections
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने शनिवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर अप्रत्याशित हमला किया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को नोटबंदी के बाद देश में भ्रष्टाचार बढ़ने की स्वीकारोक्ति को आधार बनाते हुए सामना के संपादकीय में अर्थव्यवस्था की मंदी और बेरोजगारी के लिए पीएम मोदी की सरकार के नोटबंदी के निर्णय को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

विज्ञापन


राज्य में सितंबर-अक्तूबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना-भाजपा के बीच अभी तक बढ़िया तालमेल देखने को मिला है, ऐसे में ‘सामना’ के इस तेवर ने लोगों को चकित किया है। सामना ने संपादकीय में लिखा कि मंदी और बेरोजगारी की जड़ नोटबंदी के निर्णय में है। 
विज्ञापन


लिखा कि नोटबंदी से कई लोगों का काला पैसा सफेद हुआ है ये स्वीकारना चाहिए। लेकिन करोड़ों लोगों ने अपनी नौकरी भी गवां दी, ये कटु सत्य है। संपादकीय में लिखा गया है कि अगर वित्तमंत्री बता देतीं कि वर्तमान सरकार में हुए भ्रष्टाचार किसने किए और उन पर क्या कार्रवाई हुई तो अच्छा होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामना ने लिखा है कि नए शासन में विदेश से काला धन वापस नहीं आया और उल्टे बैंकों को डुबोने वाले 100 से ज्यादा उद्योगपति देश से भाग गए। उन्हें सीबीआई ने नहीं रोका और ईडी ने भी नहीं टोका। संपादकीय ने सवाल उठाया है कि अर्थव्यवस्था को जो लकवा लगा है, इससे नए भारत का निर्माण कैसे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed