{"_id":"584657244f1c1bfd64448320","slug":"demonetisation-reserve-bank-of-india-power-to-limit-bank-withdrawals-asked-by-gujrat-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का आरबीआई से सवाल, किस आधार पर तय की कैश निकालने की सीमा? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोर्ट का आरबीआई से सवाल, किस आधार पर तय की कैश निकालने की सीमा?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम से तय की गई कैश निकालने की सीमा पर अब रिजर्व बैंक को कोर्ट के समक्ष सफाई देनी पड़ेगी। दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट में भावनगर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने कैश निकासी को लेकर याचिका दायर की थी। बैंक के चेयरमैंन नानुभाई वाघानी की ओर से सवाल पूछा गया था कि आरबीआई ऐक्ट और बैंकिंग नियामक कानूनों में कहीं भी नकदी निकासी की सीमा तय करने की बात नहीं है, फिर रिजर्ब बैंक ने ऐसा फैसला कि आधार पर लिया?
विज्ञापन
याचिका पर सुनवाई कर रहे चीफ जस्टिस आर.एस रेड्डी और जस्टिस वीएम पंचोली ने रिजर्व बैंक से पूछा कि आखिर कैसे जिला सहकारी बैंकों में नकदी की निकासी पर पाबंदी लगाई गई।
विज्ञापन
अदालत ने रिजर्ब बैंक से कहा कि अथॉरिटी के पास नोटों को बैन करने का अधिकार तो होता है, लेकिन नोटों के निकासी की सीमा तय करने का अधिकार कैसे लिया?
मंगलवार को रिजर्ब बैंक को हाई कोर्ट के सवालों के जवाब देने हैं। गुजरात की जिला सहकारी बैंको से तय रकम की निकासी का सर्कुलर 14 नवंबर को जारी हुआ था।
विज्ञापन