{"_id":"584108cf4f1c1b626bde67d2","slug":"demonetisation-public-accounts-committee-to-call-rbi-governor-secretaries-to-explain-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: संसद की लोक लेखा समिति ने आरबीआई गवर्नर को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: संसद की लोक लेखा समिति ने आरबीआई गवर्नर को किया तलब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नोटबंदी के बाद देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा के लिए अगले माह रिजर्व बैंक के गवर्नर और वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है। इस समिति के अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवी थॉमस हैं। समिति ने बृहस्पतिवार को सर्वसहमति से आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल, वित्त सचिव अशोक लवासा और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास को बुलाने का फैसला किया।
केवी थॉमस ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई पीएसी की बैठक में हमने सर्वसहमति से फैसला लिया कि जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में इन अधिकारियों को बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर की उपलब्धता के हिसाब से तारीख तय की जाएगी। विभिन्न अनुमानों के मुताबिक नोटबंदी के कारण चालू वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर में गिरावट आ सकती है।
यह गिरावट 0.5 फीसदी से लेकर दो फीसदी के बीच रह सकती है। बुधवार को जुलाई-सितंबर के आंकड़े जारी करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि पहली छमाही में जो आंकड़े दिख रहे हैं वे वास्तविक हैं लेकिन दूसरी छमाही में काफी अनिश्चितता है