{"_id":"582f6a844f1c1b39299001a4","slug":"demonetisation-poses-a-risk-to-narendra-modi-life-says-ramdev","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद मोदी की जान को खतरा - रामदेव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के बाद मोदी की जान को खतरा - रामदेव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोटों को बंद करने की सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए योग गुरु रामदेव ने ड्रग तस्कर, आतंकियों और अन्य आर्थिक अपराधियों से प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा बताया है।
रामदेव ने लोगों से अनुरोध किया कि वे कुछ दिनों तक इस असुविधा को सहें और सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएगी। 500 व 1000 के बड़े नोटों को बंद करके मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नकली नोटों के व्यवसायियों के साथ कालाधन रखने वालों को बड़ा झटका दिया है। 500 व 1000 के नकली नोट पाकिस्तान में छपते थे और भारत में भेजे जाते थे।
इन नोटों को बंद करके आतंकियों को खत्म करने की कोशिश की गई है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की वजह से ड्रग माफिया, आतंकियों और आर्थिक अपराधियों से मोदी की जान को खतरा पैदा हो गया है। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग सरकार द्वारा अचानक उठाए गए इस कदम की आलोचना कर रहे हैं मगर आखिरकार यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम करेगी।

पीएमएलए के तहत संपत्ति जब्त करने का आदेश
फाइल फोटोः संतोष गंगवार
- फोटो : PTI
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपराधों के मामले में 18,866 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का अस्थायी आदेश जारी किया है।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश में धनशोधन की बुराई पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने समेत कई पहल की है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2016 तक 18,866 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त करने के 658 अस्थायी जब्ती आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा धन शोधन रोकथाम कानून के तहत अपराधों के संबंध में 283 अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं।