फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation has hit Pakistan sponsored terror activities: Tarek Fatah

नोटबंदी से टूटी पाक की कमर, बौखला रहे हैं केजरी, ममता और उमर : तारिक फतेह

Sun, 20 Nov 2016 02:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation has hit Pakistan sponsored terror activities: Tarek Fatah
फाइल फोटोः तारेक फतह - फोटो : ANI
अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए विख्यात पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने नोटबंदी के फैसले को देशहित में ठहराया और कहा कि इससे पाकिस्तान, नक्सलवाद और आतंक फैलाने वाले दाऊद जैसों की कमर टूटी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भीतरी बौखलाहट के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला सहित विभिन्न नेता केन्द्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि भारत के कई नेता काले धन के पक्षधर हैं। फतेह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन


जयपुर के अणुविभा केंद्र में जयपुर डायलॉग्स फोरम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में तारिक फतेह ने कहा कि पुराने नोटों की बंदी बदलाव वाला कदम है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो नेता आम लोगों की बात करते हुए नोट बंदी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, वे आम लोगों के साथ कितना वक्त बिताते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

काले धन का पुराना दौर लौटकर नहीं आएगा!

Demonetisation has hit Pakistan sponsored terror activities: Tarek Fatah
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय मुद्रा छापने के लिए पेशावर और कराची में फैक्ट्री हैं, जो भारतीय सरकार के निर्णय के बाद अब बंद हो गई हैं। इन फैक्ट्रियों से निकलकर ये पैसा बांग्लादेश, नेपाल और दुबई के जरिए हिंदुस्तान आता था। उन्होंने आम जनता को आह्वान किया कि भले ही आपको छह महीने तक परेशानी उठानी पड़े, लेकिन इसके बाद काले धन का पुराना दौर लौटकर नहीं आएगा।

हिंदुओं से नफरत करने वाले मुसलमानों को भारत में रहने का हक नहीं
तारिक फतेह ने धर्म की राजनीति करने वालों से कहा कि हिंदुस्तान मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। हिंदुओं से नफरत करने वाले मुसलमानों को भारत में रहने का हक नहीं है। जो लोग पाकिस्तान के साथ अच्छे ताल्लुक रखने की बात करते हैं उनका दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे हिंदू-मुसलमानों की एकता को एक ऐसा निकाह बताया, जिसमें तलाक की जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed