फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation effect 21,000 people disclosed Rs 4,900 croroe black money

नोटबंदी के बाद 21 हजार लोगों ने 4,900 करोड़ रुपये के कालेधन की घोषणा की

Fri, 08 Sep 2017 05:51 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Fri, 08 Sep 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation effect 21,000 people disclosed Rs 4,900 croroe black money

नोटबंदी के बाद अघोषित आय का खुलासा करने के लिए लाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 21 हजार लोगों ने 4,900 करोड़ रुपये मूल्य के कालेधन की घोषणा की। सरकार ने इस योजना के जरिए अघोषित आय का खुलासा करके उस पर कर और जुर्माने का भुगतान करने वाले लोगों को बेदाग होने का एक मौका दिया था। 

विज्ञापन


एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग ने इन घोषणाओं के जरिए कर के रूप में अब तक 2,451 करोड़ रुपये प्राप्त किए। उसने कहा कि पीएमजीकेवाई के तहत 21 हजार लोगों ने 4,900 करोड़ रुपये कालाधन की घोषणा की। इस साल 31 मार्च को बंद हुई इस योजना का यह अंतिम आंकड़ा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी पर उठाए सवाल, कहा- दोबारा मौका मिला तो करूंगा वापसी    
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी कहा कि आयकर विभाग कालेधन की घोषणा के कुछ मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है। सरकार ने योजना की शुरूआत पिछले साल दिसंबर में की थी ताकि कालाधन रखने वाले कर और 50 प्रतिशत जुर्माना देकर बेदाग हो सकें। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से हटाए जाने की घोषणा के बाद योजना का एलान किया था। सरकार ने इस योजना को कालाधन रखने वालों के लिये बेदाग होने का आखिरी मौका बताया था।

योजना के तहत 49.9 प्रतिशत कर, अधिभार और जुर्माना देना था। साथ ही कुल अघोषित आय का 25 प्रतिशत ऐसे खाते में चार साल तक रखना था जिसमें कोई ब्याज नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed