{"_id":"603254be853d0f3cf4330517","slug":"democracy-under-pressure-due-to-rise-of-non-political-and-non-state-forces-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली हो गया है कि सरकारों को गिरा सकता है : राम माधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली हो गया है कि सरकारों को गिरा सकता है : राम माधव
Mon, 22 Feb 2021 03:03 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 22 Feb 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली हो गया है कि यह सरकारों तक को गिरा सकता है, जिससे अराजकता और लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। इससे निपटने का समाधान हमें सांविधानिक ढांचे के भीतर खोजने की जरूरत है। सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए कानून बनाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
माधव ने शनिवार को अपनी नई किताब ‘बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट’ के लोकार्पण के मौके पर कहा, गैर राजनीतिक और गैर राज्य ताकतों के उभरने से लोकतंत्र को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यह ताकतें सोशल मीडिया के जरिये अराजकता पैदा कर सकती हैं।
विज्ञापन
आज सोशल मीडिया को विनियमित करना काफी मुश्किल है क्योंकि इसकी कोई सीमा नहीं है। मौजूदा कानून इससे निपटने को पर्याप्त नहीं हैं। हमें नए नियम व कानून की जरूरत है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। भाजपा नेता ने अपनी किताब मोदी सरकार की कई फैसलों पर उनके विचारों के बारे में लिखा है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी के योगदान को कभी कम नहीं आंका
महात्मा गांधी पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आरएसएस ने कभी भी किसी नेता के योगदान को कम नहीं आंका है। महात्मा गांधी महान नेता थे और उनके अहिंसा के मंत्र को विश्व के कई नेताओं ने अपनाया। विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम राष्ट्रीय नेताओं का अपमान करते हैं। आरएसएस की प्रात:काल की प्रार्थना में हम गांधी समेत अन्य नेताओं का नाम लेते हैं।