फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand to implement Uniform Civil Code arose in Lok Sabha

शीतकालीन सत्र: लोकसभा में उठी समान नागरिकसंहिता लागू करने की मांग

Thu, 02 Dec 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Dec 2021 02:44 AM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा धर्म के आधार पर बंटवारे के बावजूद भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां धर्म आधारित निजी कानून को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Demand to implement Uniform Civil Code arose in Lok Sabha
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की हालिया व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इसे लागू न किया जाना दुखद है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर बंटवारे के बावजूद भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां धर्म आधारित निजी कानून को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम समान नागरिक संहिता लागू नहीं कर रहे, इसलिए इसमें अदालतों को लगातार हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बांध सुरक्षा (संशोधन) बिल-2019 पेश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और शोर-शराबे के बीच बांध सुरक्षा विधेयक (संशोधन)-2019 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में छोटे-बड़े 5,000 बांध हैं। इनमें से ज्यादातर बांध 25 साल से पुराने हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 670 बांध भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी घुसपैठ पर राज्यसभा सचिवालय ने मेरे सवाल नहीं लिए : स्वामी
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमणियम स्वामी ने कहा कि लद्दाख में एलएसी पर चीन ने घुसपैठ की या नहीं इसे लेकर राज्यसभा सचिवालय ने मेरे सवाल लेने से इनकार कर दिया। राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि संवेदनशील मुद्दे पर वह संबंधित मंत्रालय की अनुशंसा पर ही काम करता है।


प्रधानमंत्री हालांकि पिछले साल सर्वदलीय बैठक में कह चुके हैं कि भारत में न तो कोई घुसा है और न ही उसकी जमीन पर किसी ने कब्जा किया है। उल्लेखनीय है कि विपक्ष भारत-चीन विवाद पर लगातार प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर हमलावर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed