सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में दिल्ली के स्कूल को पहला स्थान, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य स्कूल शीर्ष दस में जगह बनाने में कामयाब रहे। दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि एजुकेशन वर्ल्ड नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10 द्वारका, पहले पायदान पर रहा।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'द्वारका में दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल चुना गया है। दो और स्कूलों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई। आप ही के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया।'
A Delhi govt school in Dwarka has been named the best govt school in the country. Two more are in the Top 10.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 14, 2019
Congrats to all teachers, principals and officials. It is your effort that has made Delhi proud today. https://t.co/mxAA7bt68x
शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, द्वारका में दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल चुना गया है। दो और स्कूलों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। सभी अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई। आप ही के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया।
बयान में कहा गया है कि राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, पोवाई तीसरे स्थान पर रहे।
(PTI इनपुट)