{"_id":"5e68fe658ebc3ef40d4ecc25","slug":"delhi-violence-amit-shah-reply-lok-sabha-congress-members-walkout-said-misleading-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा पर शाह देते रहे जवाब, कांग्रेस ने सदन को गुमराह कर रहे कहकर किया वाकआउट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हिंसा पर शाह देते रहे जवाब, कांग्रेस ने सदन को गुमराह कर रहे कहकर किया वाकआउट
Wed, 11 Mar 2020 08:36 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 11 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा में अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के जवाब देने के दौरान कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने सदन से वाकआउट कर दिया। इस दौरान कांग्रेस ने शाह पर सदन को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
दरअसल, सदन में दिल्ली हिंसा पर हो रही चर्चा के दौरान गृह मंत्री जवाब दे रहे थे, तब कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट कर दिया। इस भाजपा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के लोग खुद ही इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे। परंतु जब गृह मंत्री जवाब दे रहे हैं और उठाए गए कदमों की जानकारी दे रहे हैं तो उनमें यह सुनने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
इधर, सदन से बाहर आने के बाद कांग्रस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने गुमराह करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने सदन में सच्चाई नहीं बताई। चौधरी ने शाह नाम लिए बगैर कहा कि आप यह कह सकते थे कि हमारी गलती से हुआ है और आगे से नहीं होगा। चौधरी ने यह भी कहा कि हम गुमराह करने वाली बातें नहीं सुनना चाहते थे और ऐसे में हमने वाकआउट करने का फैसला किया।
विज्ञापन