फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi to Sikkim air service restored again after one and half year

दिल्ली से सिक्किम हवाई सेवा डेढ़ साल बाद फिर बहाल

Sun, 24 Jan 2021 07:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गंगटोक
एजेंसी, गंगटोक Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Jan 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi to Sikkim air service restored again after one and half year
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

दिल्ली से सिक्किम के लिए सीधी हवाई सेवा करीब डेढ़ साल बाद फिर से बहाल हो गई। शनिवार को स्पाइसजेट का एक विमान दिल्ली से 57 यात्रियों को लेकर यहां पैकयांग एयरपोर्ट पर उतरा।

विज्ञापन


विमान के स्वागत के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमके शर्मा, पर्यटन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद थे। वापसी में यह विमान अपने साथ 12 यात्री लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस टेबलटॉप (पर्वतीय चोटी पर बना) एयरपोर्ट पर व्यवसायिक विमान सेवाएं करीब डेढ़ साल पहले जून 2019 में उस समय बंद हो गई थीं, जब पैकयांग से कोलकाता के बीच हवाई सेवा संचालित कर रही निजी एयरलाइंस ने खराब मौसमी हालात और तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था।  
विज्ञापन


करीब 605 करोड़ रुपये की लागत के साथ समुद्र तल से 4,646 फुट ऊंचाई पर बने इस एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का संचालन अक्तूबर, 2018 से हो रहा था। यह देश के पांच सबसे ऊंचे एयरपोर्ट में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed