{"_id":"579736b24f1c1b890221ea7c","slug":"delhi-rape-case-issue-raised-in-rajyasbha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में दिल्ली रेप कांड की गूंज, महिला सांसदों ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में दिल्ली रेप कांड की गूंज, महिला सांसदों ने उठाया मुद्दा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में 4 साल की मासूम से रेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को महिला सांसदों ने इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए चर्चा की मांग की।
डीएमके सांसद कनिमोझी ने देश की राजधानी में हुए इस जघन्य मामले पर चर्चा शुरू करते हुए तल्ख लहजे में घटना की निंदा की।
इसके बाद सांसद जया बच्चन ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि दिल्ली में 4 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद प्रताड़ित किया गया था। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में है और उसकी स्थिति गंभीर है।
डीएमके सांसद कनिमोझी और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। जिस पर गंभीर कार्रवाई की जरूरत है।

बुराड़ी में नाबालिग से दो बार रेप, बाद में हुई मौत
जया बच्चन ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर मैं पिछले दिनों नोटिस दिया था, लेकिन उन पर सुनवाई नहीं हुई। दूसरी ओर राज्य सभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने घटना को गंभीर बताते हुए इस पर कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से की कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
इस मुद्दे पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करती है और दोषी पर सख्त कार्रवाई के लिए ऐसे मामलों में और कड़े कानून पर विचार करेगी। वहीं पीजे कुरियन ने कहा कि ऐसे मामले पर और चर्चा की जरूरत है इस पर नया नोटिस दिया जाए जिस पर फिर से चर्चा कराई जा सके।
बता दें कि दिल्ली में 14 साल की नाबालिग से बुराड़ी इलाके दो बार अगवा कर रेप किया था। पीड़िता से पड़ोसी युवक ने ही दुष्कर्म किया। आरोपी ने पिता की हत्या की धमकी देकर पीड़िता का बयान बदलवाने की भी कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं होने पर उसे ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया था।
इसके चलते उसे पेट में गंभीर बीमारी हो गई। पीड़िता ने मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।