फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ranchi rajdhani express derails near minto bridge delhi

दिल्ली: एक और ट्रेन हादसा, रांची से आ रही राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Thu, 07 Sep 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 07 Sep 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
ranchi rajdhani express derails near minto bridge delhi
रांची राजधानी एक्सप्रेस

दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली के मिंटो ब्रिज के पास पटरी से उतर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन का इंजन और कोच पटरी से उतरा है। बताया जा रहा है कि बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।पीआरओ ने इसे एक छोटा हादसा बताया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे ओबरा डैम के पास पटरी से उतरे गए। यह घटना सुबह 6.15 बजे हुई थी। जो डिब्बे पटरी से उतरे उनमें एसी के चार, जनरल के दो और एसएलआर का एक डिब्बा था।

गौरतलब है कि बीते तीन हफ्तों में यह चार रेल हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस्तीफा पेशकश की थी। हालांकि उस वक्त पीएम ने उन्हें इंतजार करने को कहा था। 

तीसरे केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में सरकार ने पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की कमान सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed