{"_id":"67767eb80d09006ec30fe9e3","slug":"delhi-priest-salary-vhp-leader-surendra-gupta-letter-to-bjp-chief-virendra-sachdeva-know-details-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Priest Salary: BJP अध्यक्ष को विहिप नेता का पत्र, बिना सियासत पुजारियों को वेतन देने की मांग; जानिए दलील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Priest Salary: BJP अध्यक्ष को विहिप नेता का पत्र, बिना सियासत पुजारियों को वेतन देने की मांग; जानिए दलील
Thu, 02 Jan 2025 05:26 PM IST
ज्योति भास्कर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:26 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इस केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर सियासत हो रही है। सत्ताधारी दल- आम आदमी पार्टी (AAP) ने पुजारियों को वेतन देने का एलान किया है। अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता सुरेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विहिप नेता सुरेंद्र गुप्ता ने दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को पत्र लिखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम का एलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले सत्ताधारी और विपक्षी राजनीतिक दल अपने-अपने मुद्दों के आधार पर वोटरों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पुजारियों को निश्चित वेतन देने का एलान किया है। इसे बड़ी चुनावी घोषणा के रूप में देखा जा रहा है। इसी घटनाक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी सक्रिय हो गया है। विहिप के एक नेता ने भाजपा से इस मामले को सियासी मुद्दा न बनाने और विधानसभा चुनाव में कामयाबी मिलने पर भाजपा सरकार की तरफ से भी पुजारियों को वेतन दिलाने की घोषणा किए जाने की मांग की है।
विहिप की मांग, पुजारियों के लिए वेतन देने की घोषणा करे भाजपा
विश्व हिंदू परिषद ने भाजपा से मांग की है कि वह दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए उसमें राजधानी के सभी मंदिरों के पुजारियों के लिए वेतन देने की घोषणा करे। विहिप ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से एक पत्र लिखकर यह मांग की है। इसके पहले अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा कर पुजारियों को वेतन देने की घोषणा कर चुकी है।
अपनी हार सामने देख AAP को पुजारियों की याद आ रही है
विश्व हिंदू परिषद के नेता सुरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि पिछले दस साल से सत्ता में रहने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों को कोई वेतन देने की घोषणा नहीं की। लेकिन अब चुनाव में अपनी हार सामने देख उन्हें पुजारियों की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि, लेकिन अब भाजपा को आगे बढ़कर पुजारियों को वेतन देने की बात कहनी चाहिए। विहिप नेता ने कहा कि पुजारियों का वेतन किसी राजनीति का विषय न बनाया जाए और सरकार बनने पर उन्हें वेतन देना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन