फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: President Ramnath Kovind complains of chest pain admitted to Army Hospital

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में दर्द की शिकायत, आर्मी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 26 Mar 2021 02:20 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 26 Mar 2021 02:20 PM IST
सार

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब
  • दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती
  • सीने में दर्द की उठी शिकायत

विज्ञापन
Delhi: President Ramnath Kovind complains of chest pain admitted to Army Hospital
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (26 मार्च) को उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (आरएंडआर) ले जाया गया। यहां उनका रूटीन चेकअप किया गया। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में है। आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

आर्मी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि तबीयत बिगड़ने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अस्पताल लाया गया। उनके सीने में दर्द हो रहा था। राष्ट्रपति को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ली राष्ट्रपति की तबीयत की जानकारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे से बात की। साथ ही, राष्ट्रपति की तबीयत के बारे में पता किया और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश गए हुए हैं।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed