{"_id":"6718efa9acc2d3b8620e7521","slug":"delhi-pollution-bjp-accuses-delhi-government-of-hiding-punjab-s-failure-on-pollution-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: BJP का आरोप, प्रदूषण पर पंजाब की नाकामी छिपा रही दिल्ली सरकार; गोपाल राय का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Pollution: BJP का आरोप, प्रदूषण पर पंजाब की नाकामी छिपा रही दिल्ली सरकार; गोपाल राय का मांगा इस्तीफा
Wed, 23 Oct 2024 06:14 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:14 PM IST
सार
दिल्ली भाजपा की इकाई ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि मौजूदा आतिशी सरकार पंजाब की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। आईएआरआई के आंकड़ों बता रहे हैं कि पंजाब में लगातार पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं
विज्ञापन
गोपाल राय, दिल्ली सरकार के मंत्री / वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। आईएआरआई (IARI) के आंकड़ों बता रहे हैं कि पंजाब में लगातार पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं से इनकार कर रहे हैं।
भाजपा ने लगाया ये आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार को पंजाब का बचाव केवल इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल को मुफ्त सेवाएं उपलब्ध कराती है। जबकि जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी, अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को ही जिम्मेदार ठहराया करते थे।
क्या कहते हैं आईएआरआई के आंकड़े?
आईएआरआई आंकड़ों अनुसार पंजाब में 1581 पराली जलाने की घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि हरियाणा में 665 और उत्तर प्रदेश में 740 धान के खेतों में पराली जलाई गई। अकेले पंजाब का आंकड़ा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं से अधिक है। आईएआरआई के आंकड़े के अनुसार वर्ष 2023 में पंजाब में पराली जलने की 9000 के आसपास घटनाएं हुईं, जबकि हरियाणा में 1000 से भी कम मामले में पराली जलाई गई। 2022 में पंजाब में 15.43 लाख हेक्टेयर खेत जले जो कि 2023 में बढ़ कर 19 लाख हेक्टेयर हो गये।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार
सर्वोच्च न्यायालय ने भी बुधवार को पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कड़े शब्दों में पूछा है कि आखिर पंजाब सरकार पराली जलाने वाले किसानों को क्यों बचा रही है, और क्यों उन्हें जुर्माने में छूट दे रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पराली जलने से होने वाले प्रदूषण के आंकड़ों पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को बचाने के लिए गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन