फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Politics: Why is there conflict between BJP AAP even after implementation of Mahila Samridhi Yojana?

Delhi Politics: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू होने के बाद भी भाजपा-आप में तकरार क्यों? समझिए सबकुछ

Sun, 09 Mar 2025 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

दिल्ली में महिलाओं को महिला समृद्धि योजना न दे पाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी केवल आरोप लगाने की राजनीति करती हैं। वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक कमेटी बनाकर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने की स्कीम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

विज्ञापन
Delhi Politics: Why is there conflict between BJP AAP even after implementation of Mahila Samridhi Yojana?
दिल्ली की सियासत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे कैबिनेट से पास करते हुए स्वयं इसके लागू करने की घोषणा कर दी है। अब इसके लिए पोर्टल लांच करने और अन्य औपचारिकताओं पर काम चल रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर अभी भी भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव जारी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर महिलाओं को दिया गया वादा न पूरा करने का आरोप लगाया है तो भाजपा ने  उसे पंजाब में अब तक महिलाओं को एक-एक हजार रुपये न देने पर घेरा है। 

विज्ञापन


दिल्ली में महिलाओं को महिला समृद्धि योजना न दे पाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी केवल आरोप लगाने की राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि सत्ता में आने के तीन साल बाद भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने का वादा क्यों पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं से किया गया वादा पूरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के रूप में 2500 रुपये देने की घोषणा कर दी है। इसके लिए आवश्यक बजट भी आवंटित कर दिया गया है। ऐसे में हमने अपना पहला सबसे बड़ा वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए हर एक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कामचलाऊ मुख्यमंत्री से कामचलाऊ विरोध मंत्री बनीं आतिशी'
भाजपा नेता ने कहा कि आतिशी मारलेना पहले कामचलाऊ मुख्यमंत्री थीं, क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं था। हर काम केजरीवाल के नाम पर होता था, अब वे भाजपा का विरोध भी केवल काम चलाने के लिए ही कर रही हैं। उन्हें पता है कि भाजपा अपना हर वादा पूरा करेगी तब उन्हें विरोध करने के लिए कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने वादे पूरे करने पर विचार करना चाहिए। 

आतिशी ने किया विरोध
उधर, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मारलेना ने रविवार को कहा कि भाजपा ने पहली बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन सरकार बनने के एक महीने बाद भी वे अब तक महिलाओं से किया गया अपना वादा नहीं निभा पाए हैं। इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा केवल जुमलों की राजनीति करती है। 


ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक कमेटी बनाकर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने की स्कीम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। भाजपा ने दूसरा वादा दिल्ली वालों को होली-दिवाली पर 500-500 में एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था। केवल  पांच दिन बाद होली है, लेकिन इसके बाबत अब तक कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली वालों को होली पर मुफ्त सिलेंडर देकर दूसरी गारंटी पूरी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed