{"_id":"602205918ebc3e4c8637c14f","slug":"delhi-police-special-cell-arrest-deep-sidhu-an-accused-in-26th-january-violence-case-tractor-rally-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले पर हिंसा: अदालत ने दीप सिद्धू को सात दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लाल किले पर हिंसा: अदालत ने दीप सिद्धू को सात दिन की रिमांड पर भेजा
Tue, 09 Feb 2021 07:30 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश किया। अदालत ने उसे सात दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। उधर, दीप सिद्धू के वकील ने दिल्ली पुलिस की सिद्धू को हिरासत में भेजने की मांग का विरोध किया। उन्होंने अदालत से कहा कि सिद्धू गलत समय पर गलत जगह पर था।
विज्ञापन
सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। स्पेशल सेल ने उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र और अभिनेत्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।
विज्ञापन
26th January violence: Delhi Police seeks 10-day Police custody of Deep Sidhu from a Delhi Court. Hearing in the matter is underway.
— ANI (@ANI) February 9, 2021
हाल ही में किया था एक वीडियो जारी
हाल ही में पंजाबी अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसलिए उसे किसी बात का कोई डर नहीं है। वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश होगा। उसने जांच एजेंसियों से उसके परिवार को परेशान न करने के लिए कहा था।
कौन है दीप सिद्धू
दीप सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। सिद्धू का जन्म वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उसने आगे कानून की पढ़ाई की। दीप किंगफिशर मॉडल हंट का विजेता रह चुका है और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम कर चुका है। शुरूआत में मॉडलिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार का सदस्य भी रहा। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि, उसे पहचान साल 2018 में आई फिल्म 'जोरा दास नुंबरिया' से मिली, जिसमें उसने गैंगेस्टर का किरदार निभाया था।
खालिस्तान समर्थक होने का आरोप, एनआईए ने भेजा था नोटिस
दीप सिद्धू किसान आंदोलन में लगातार दो महीनों से सक्रिय था। कुछ दिन पहले दीप को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के साथ रिश्तों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नोटिस भी जारी किया था। दीप ने पिछले साल आंदोलन के दौरान किसान यूनियन के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उस दौरान उसने शंभु मोर्चा के नाम से नए किसान संगठन की घोषणा भी की थी। तब उसके मोर्चा को खालिस्तान समर्थक चैनलों से समर्थन भी मिला था।