{"_id":"5bf48aa3bdec22696720ef75","slug":"delhi-police-released-poster-to-search-two-suspected-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घुसे दो संदिग्ध आतंकवादी, तलाश के लिए पुलिस ने जारी किया पोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में घुसे दो संदिग्ध आतंकवादी, तलाश के लिए पुलिस ने जारी किया पोस्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस को दो कथित आतंकियों की तलाश है, जिनके पोस्टर जारी कर राजधानी के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ वाले स्थानों पर चस्पा कर दिया गया है। फोटो में दोनों कथित आतंकी उर्दू में लिखे एक माइल स्टोन के साथ खड़े हैं, जिस पर फिरोजपुर 9 किलोमीटर और दिल्ली 360 किलोमीटर लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को इनके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घुस होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दाढ़ी वाले दोनों युवक दिल्ली की ओर आए हैं। इसलिए दिल्ली ही नहीं आसपास के राज्यों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये कौन हैं, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से दोनों संदिग्ध युवकों के बारे में सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस बीच दोनों युवकों का एक फोटो सुरक्षा एजेंसियों को मिला। इन्हें कथित कश्मीरी आतंकी माना जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने दोनों का फोटो जारी कर जगह-जगह चस्पा कर दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ समाचार पत्रों में भी इनकी फोटो प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन