फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi police registers FIR against Olympic winner wrestler Sushil Kumar and his supporters

ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 30 Dec 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi police registers FIR against Olympic winner wrestler Sushil Kumar and his supporters
सुशील कुमार
बीजिंग और लंदन ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने गोल्ड कोस्ट के कॉमनवेल्थ खेलों के लिए क्वालिफाई तो कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PWL लीग की नीलामी में सबसे मंहगे बिके सुशील कुमार, इन खिलाड़ियों के रहे ये दाम
विज्ञापन


दिल्ली सेंट्रल डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि पहलवान सुशील कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुशील कुमार के समर्थकों पर पहलवान प्रवीण राणा की पिटाई का आरोप है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुशील कुमार ने ट्रायल में प्रवीण राणा से जीत कर टीम में तो चयनित हो गए, लेकिन दोनों ही पहलवानों के समर्थक बाउट के बाद आपस में भिड़ गए। इसमें राणा के तीन समर्थक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बीच-बचाव किया। 

सुशील कुमार ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि, "जो कुछ भी हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए। चाहे वो मेरे घर का क्यों नहीं हो, ये नहीं होना चाहिए।" हालांकि उन्होंने कहा कि, 'प्रवीण ने बाउट के दौरान न सिर्फ उन्हें काटा बल्कि उनका घुटना तोड़ने की कोशिश की। यह सब प्रवीण ने जानबूझकर किया है।' 

74 किलोग्राम वर्ग में सुशील ने प्रवीण को 7-3 और जितेंदर को 4-3 से हराया। सुशील के साथ बाउट के दौरान राणा ने कुछ ऐसी हरकतें की जो सुशील के समर्थकों को नागवार गुजरीं। आरोप यह भी है कि राणा के भाई ने सुशील के ससुर सतपाल के साथ भी बहस की। इसके बाद ही सुशील के समर्थकों ने स्टेडियम के बाहर राणा और उनके भाई पर हमला कर दिया। राणा के समर्थकों ने इस दौरान पुलिस को भी बुलाया। पीड़ितों ने सुशील कुमार के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed