फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sushil kumar earns highest bid at Pro Wrestling League auction

PWL लीग की नीलामी में सबसे मंहगे बिके सुशील कुमार, इन खिलाड़ियों के रहे ये दाम

Sun, 24 Dec 2017 11:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Sushil kumar earns highest bid at Pro Wrestling League auction
सुशील कुमार - फोटो : toi

प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की हुई नीलामी में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार को 55 लाख रुपये में खरीदा गया है। सुशील को दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपये में खरीदा।  वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन


वहीं, मुंबई मराठी ने रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को 39 लाख रुपये में खरीदा है। जबकि बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी दंगल में खेलते नजर आएंगे। यूपी ने उनके लिए 25 लाख रुपये की कीमत चुकाई है।
विज्ञापन


यूपी ने विनेश फोगाट के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं। यूपी ने विनेश की बड़ी बहन गीता को (62 किलोग्राम भारवर्ग) में 28 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वहीं, मुंबई ने रूस के रियो स्वर्ण पदक विजेता सोसलान रामोनोव को (65 किलोग्राम भारवर्ग) में 38 लाख में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः-  भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अर्नेस्ट अमुजु को हराकर दर्ज की लगातार 10वीं जीत

गौरतलब है कि दिल्ली में हुई इस निलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों ने भारत के महान व्यक्तिगत ओलंपियन के लिए बोली लगाई, जिन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने अपने एक बयान में कहा, 'हम सुशील को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम अभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये बोली लगा रहे हैं और निश्चित रूप से अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed