{"_id":"65ad1f9b1b45c114740c6485","slug":"delhi-police-officer-ram-manohar-mishra-lord-ram-bhakti-popular-song-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: राम धुन में मस्त हुआ दिल्ली का दरोगा, मां सीता की जन्मभूमि से खास संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: राम धुन में मस्त हुआ दिल्ली का दरोगा, मां सीता की जन्मभूमि से खास संबंध
सार
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राम मनोहर मिश्रा ने भी भगवान राम की स्तुति करते हुए गीत गाया है जो लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के दारोगा राम मनोहर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान राम के स्वागत में पूरा देश राममय हो चुका है। मंदिरों, बाजारों से लेकर घरों और गलियों तक में राम के जयकारे-भजन गूंज रहे हैं। राम के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करने के लिए अनेक लोगों ने गीत गाए जिसमें कई गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राम मनोहर मिश्रा ने भी भगवान राम की स्तुति करते हुए गीत गाया है जो लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
इस समय सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ के रूप में काम कर रहे राम मनोहर मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कि उनका जन्म सीतामढ़ी में हुआ है। सीतामढ़ी को माता सीता की स्थली के रूप में भी जाना जाता है। परिवार के आध्यात्मिक माहौल में पलने-बढ़ने के कारण स्वाभाविक रूप से उनकी प्रवृत्ति भी भक्तिमय हो गई। यही कारण है कि जब पूरे देश ने अपने-अपने तरीकों से राम का स्वागत करने की बात सोची तो उन्होंने भी एक गीत लिखकर और गाकर राम की सेवा में प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन
राम मनोहर मिश्रा ने कहा कि उनकी संस्कृति में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है, इसलिए जब उन्होंने गीत लिखना शुरू किया तो सबसे पहले उन्होंने भगवान राम को कौशल्या नंदन के नाम से पुकारा और उसी के अनुसार बाकी का गीत गाया। उन्होंने कहा कि वे ऐसा समाज चाहते हैं जिसमें हर धर्म, हर वर्ग, हर व्यक्ति अपने आपको सुखी, संतुष्ट और सम्मानित महसूस करे।
विज्ञापन
कोरोना काल में भी गाया था गीत
इसके पहले भी वे कई अवसरों पर गीत गा चुके हैं। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया अपने घरों में कैद हो गई थी, और लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था, उस समय भी उन्होंने गीत गाकर लोगों को प्रेरित करने का काम किया था। उनका यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ था।