फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police clarifies mysterious animal seen at PM Narendra Modi swearing in ceremony at Rashtrapati Bhavan

राष्ट्रपति भवन: शपथ ग्रहण समारोह में दिखे रहस्यमय जानवर पर दिल्ली पुलिस की सफाई, कहा- आम घरेलू बिल्ली थी

Tue, 11 Jun 2024 12:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के लाइव टेलीकास्ट के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक रहस्यमय जानवर देखा गया, जिसके बाद कुछ मीडिया चैनल दावा कर रहे हैं कि यह एक जंगली जानवर है। समारोह के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है। 

विज्ञापन
Delhi Police clarifies mysterious animal seen at PM Narendra Modi swearing in ceremony at Rashtrapati Bhavan
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान दिखा जंगली जानवर - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को राष्ट्रपति भवन में देखे गए रहस्यमय जानवर पर दिल्ली पुलिस ने सफाई दी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देखा गया जानवर केवल एक आम घरेलू बिल्ली थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक जंगली जानवर है।   

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के लाइव टेलीकास्ट के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक रहस्यमय जानवर देखा गया, जिसके बाद कुछ मीडिया चैनल दावा कर रहे हैं कि यह एक जंगली जानवर है। समारोह के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, समारोह में एक जंगली जानवर के दावे झूठे हैं। ऐसी बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने दीं प्रतिक्रियाएं
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी सांसद दुर्गादास उइके और अजय टम्टा जब शपथ ले रहे थे तो इस जानवर को देखा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियां देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने इसे तेंदुआ बताया तो दूसरे ने इसे राष्ट्रपति भवन में टहल रही पालतू बिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने राष्ट्र की सेवा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद उनकी टीम के अन्य 71 सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र की सेवा करने और इसे समृद्धि की ओर ले जाने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed