फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi-police-claims-blocking-480-pakistan-linked-social-media-handles-amid-student-protest

जंतर-मंतर प्रदर्शन को भड़का रहा पाकिस्तान: PAK समर्थित 480 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि छात्र आंदोलन के दौरान भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले पाकिस्तान से जुड़े लगभग 480 सोशल मीडिया खातों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक किया गया है। पुलिस के अनुसार इन खातों का उद्देश्य अफवाहें फैलाकर विशेष रूप से छात्रों को गुमराह करना था। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी पोस्ट या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

विज्ञापन
delhi-police-claims-blocking-480-pakistan-linked-social-media-handles-amid-student-protest
छात्रों का प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तान से संचालित करीब 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक किया है। पुलिस का आरोप है कि ये हैंडल आंदोलन से जुड़ी फर्जी और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये सोशल मीडिया खाते मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर अफवाहें और भ्रामक पोस्ट फैला रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्रों और आम लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें। यह चेतावनी जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच जारी की गई है। पार्टी कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
विज्ञापन


400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान: पुलिस
दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं और कई पाकिस्तान आधारित हैंडल इसमें शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने कहा, "हमने देखा है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पाकिस्तान के 400 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो इस स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी सामग्री और अफवाहें फैला रहे हैं। इन्हें ब्लॉक किया जा रहा है।" पुलिस का यह भी दावा है कि जिन खातों की पहचान की गई है, उनमें से कई वही हैंडल हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे।

छात्रों से अपील- पोस्ट साझा करने से पहले करें पुष्टि
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन सोशल मीडिया खातों का उद्देश्य लोगों को भड़काना और विशेष रूप से छात्रों को गुमराह करना है। पुलिस ने कहा, "इनका केवल एक ही उद्देश्य है, लोगों को भड़काना और खास तौर पर छात्रों का ध्यान भटकाना।"

छात्रों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि वे फर्जी पोस्ट, संपादित वीडियो या गुमनाम सोशल मीडिया खातों से साझा की गई सामग्री से प्रभावित न हों। पुलिस ने कहा, "बच्चों की सुरक्षा के लिए मेरी अपील है कि किसी भी फर्जी पोस्ट, एडिट किए गए वीडियो या गुमनाम हैंडल से किए गए पोस्ट के बहकावे में न आएं।"

सीजेपी आंदोलन पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
सीजेपी के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया और इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से जब पूछा गया कि क्या भारत में प्रदर्शनकारियों के साथ कथित सख्ती मानवाधिकार उल्लंघन है, तो उन्होंने कहा, "यह भारत का आंतरिक मामला है। हम ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करते।"


34वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन गुरुवार को लगातार 34वें दिन भी जारी रहा। पार्टी कथित नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर हजारों समर्थक जुटे रहे। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च के बाद प्रदर्शन में लोगों की संख्या बढ़ी है। उस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। कुछ रिपोर्टों में आरोप लगाया गया था कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed