फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi NCB summons businessman Karan Sajnani, asking him to appear before them on 2nd March to record his statement

दिल्ली एनसीबी की कार्रवाई: करण सजनानी को जारी किया समन, 2 मार्च को हाजिर होने का आदेश 

Mon, 21 Feb 2022 03:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Feb 2022 03:55 PM IST
सार

एनसीबी ने 2021 में रांकापा मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान और सजनानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Delhi NCB summons businessman Karan Sajnani, asking him to appear before them on 2nd March to record his statement
Karan Sajnani - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने व्यवसायी करण सजनानी को समन जारी कर 2 मार्च को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। इससे पहले सजनानी को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी द्वारा दायर ड्रग मामले में सजनानी बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। उन्होंने अपने खिलाफ मामला रद्द करने की मांग की है और कहा कि उनका पिछले साल की ड्रग्स की बरामदगी से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


2021 में दर्ज किया था मामला 
एनसीबी ने 2021 में रांकापा मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान और सजनानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वकील सना रईस खान के माध्यम से दायर अपनी याचिका में सजनानी ने कहा है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। एनसीबी ने पिछले साल जनवरी में सजनानी के पास से ड्रग्स जब्त करने का दावा किया था। 
विज्ञापन


एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित ड्रग मामले में व्यापारी करन सजनानी पिछले साल नवंबर में एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश हुए थे। समीर खान मामले में एनसीबी की एसआईटी ने उप महानिदेशक संजय सिंह की अध्यक्षता में मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सजनानी को इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उनके पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि उनके बांद्रा स्थित घर से ड्रग्स बरामद हुई। इसी मामले में समीर खान को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सितंबर 2021 में अदालत ने जमानत दी थी। किरण सजनानी ने कहा था कि समीर खान मेरा बिजनेस पार्टनर नहीं था। मैं उसे सिर्फ इसलिए जानता हूं क्योंकि, उसे भी मेरे साथ गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed