{"_id":"590985a24f1c1b4a63441337","slug":"delhi-mea-summons-pakistan-s-high-commissione-abdul-basi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाक को दिए उसके सैनिकों की बर्बरता के सबूत, कहा- मिले दोषियों को सजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने पाक को दिए उसके सैनिकों की बर्बरता के सबूत, कहा- मिले दोषियों को सजा
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 03 May 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैनिकों के शव क्षत विक्षत करने के बाद भारत ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत ने पाकिस्तान को सबूत देते हुए कहा कि खून के निशान नियंत्रण रेखा के पार तक गए हैं, जिससे पाक सैनिकों की संलिप्ता जग जाहिर होती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि पाक सेना ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अमानवीयता तरीके से भारतीय सैनिकों को मारा है। बैट को सीमा के अंदर दाखिल करने के लिए पाक सैनिकों ने बेवजह फायरिंग की। बागले ने कहा कि सभी सबूत पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सौंप दिए गए हैं।
इससे पहले एलओसी पर भारतीय सेना के दो जवानों के साथ हुई बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन किया। अब्दुल बासित समन पर बुधवार को दिल्ली स्थित विदेश भवन पहुचें। बताया जा रा है कि विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त से 2 भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो राजोरी और पुंछ जिले में तैनात सेना के अधिकारियों को छूट दे दी गई है। पाकिस्तान को उसकी बर्बर हरकतों का जवाब देने के लिए सेना अपने अनुसार वक्त और स्थान का चयन करेगी। वह जब चाहे, जहां चाहे, मौका मिलते ही किसी भी तरह की कार्रवाई कर सकती है। एलओसी की कमान संभालने वाले सीओ स्तर के अधिकारियों को फ्री हैंड कर दिया गया है।
आर्मी स्टाफ के उप प्रमुख शरद चंद ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि दो सैनिकों का सिर कलम करने और फिर उनके शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तानी फौज की हताशा को दर्शाता है लेकिन हम उसकी इस करतूत को काफी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं यह नहीं बताऊंगा कि हम क्या करने वाले हैं। हम बयानबाजी के बजाय कार्रवाई के लिए वक्त और स्थान का चयन करने पर केंद्रित होंगे।’ उनसे पूछा गया था कि पाकिस्तानी फौज की कायराना हरकत का भारतीय सेना किस तरीके से जवाब देगी।
बैट हमले में थे 8 लोग
सूत्रों का कहना है कि जवानों पर हमला करने वाले बैट टीम में आठ लोग थे। इसमें लश्कर, जैश ए मोहम्मद, पाकिस्तानी सैनिक और कसाई था। लेकिन जवानों के साथ बर्बरता पाक सैनिकों ने की। पाक सैनिकों को अब भारतीय सेना की तरफ से उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
हाई अलर्ट पर एलओसी
बैट हमले के बाद राजोरी, पुंछ, बारामूला, कुपवाड़ा की एलओसी पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जवानों को अति सतर्क होकर रहने के आदेश दिए गए हैं। भारत की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से भी कहा गया है कि पाक की तरफ से किसी भी समय फायरिंग शुरू हो सकती है। साथ ही जवानों को विशेष तौर पर स्नाइपर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Foreign Secy summoned Pak High Commissioner, conveyed India's outrage over mutilation of bodies of 2 Indian soldiers on May1,demanded action
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
विदेश मंत्रालय के सचिव गोपाल बागले ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एलओसी पर भारतीय जवानों से बर्बरता के बाद से सेना आक्रोशित है।
Foreign Secretary summons Pak HC, conveys India's outrage, demands action against Pak soldiers and commanders responsible pic.twitter.com/lKaRzIlhKb
— Gopal Baglay (@MEAIndia) May 3, 2017