{"_id":"63c74210d101e60cae71f5f0","slug":"delhi-lowest-number-of-corona-cases-in-the-country-after-march-2020-today-latest-news-in-hindi-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona cases in India: देश में मार्च 2020 के बाद कोरोना के सबसे कम मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona cases in India: देश में मार्च 2020 के बाद कोरोना के सबसे कम मामले
Wed, 18 Jan 2023 06:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:22 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। 51 लाख रुपये के गबन के आरोप में अदालत ने सहकारी बैंक के पूर्व कैशियर को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
कोरोना सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
देश में मार्च 2020 के बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,726 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 84 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
यात्री ने खोला विमान का आपात द्वार, जांच के आदेश
चेन्नई से त्रिवेंद्रम जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-7339 में बीते वर्ष 10 दिसंबर को एक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोल दिया था, जिसके चलते अन्य यात्रियों में दहशत पैदा हो गई थी। हालांकि, विमान ने उस वक्त तक उड़ान नहीं भरी थी। इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसके बाद दबाव की स्थिति और सुरक्षा जांच के बाद विमान ने उड़ान भरी। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।