{"_id":"5cc86350bdec2207626c31d6","slug":"delhi-lok-sabha-elections-2019-narendra-modi-rally-on-8-may-rahul-priyanka-gandhi-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चुनावी मैदान में अब दिग्गजों का दंगल, नरेंद्र मोदी आठ मई को करेंगे रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली के चुनावी मैदान में अब दिग्गजों का दंगल, नरेंद्र मोदी आठ मई को करेंगे रैली
Tue, 30 Apr 2019 08:31 PM IST
अमर शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मतदान के अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं। यही कारण है कि अब सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में तेज प्रचार के लिए अपने कार्यक्रम निर्धारित कर दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आठ मई को दिल्ली में रैली करेंगे। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की एक मई, चार मई और एक अन्य दिन सहित तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका का रोड शो
कांग्रेस दिल्ली में अपने सबसे बड़े चेहरे शीला दीक्षित को लेकर चुनाव में उतर चुकी है। वही पार्टी की सबसे बड़ी प्रचारक भी होंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी और युवाओं के आकर्षण की सबसे बड़ी केंद्र बनकर उभरीं प्रियंका गांधी के रोड शो भी कराए जाने की संभावना है। हालांकि, पार्टी ने अभी कार्यक्रम के बारे में रणनीति का खुलासा नहीं किया है। जबकि, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब के मुख्य नेताओं भूपेंद हुड्डा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के दिल्ली में भी प्रचार करने की योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल करेंगे रैलियां
वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रचार की कमान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संभालेंगे। बुधवार से दिल्ली में उनके रोड शो और रैलियां शुरु हो जाएंगी जो चुनाव तक चलती रहेंगी। उनके कार्यक्रम हरियाणा और पंजाब में भी होंगे जिसके बारे में पार्टी रणनीति बना रही है। पार्टी की तरफ से मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और संजय सिंह मुख्य रुप से दिल्ली में प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन