फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Lockdown: Do not panic, petrol pump, medical, grocery remain open

लॉकडाउन से डरिए नहीं, दवा-राशन, पेट्रोल पंप समेत कई सेवाएं चालू रहेंगी 

Sun, 22 Mar 2020 09:14 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 22 Mar 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Lockdown: Do not panic, petrol pump, medical, grocery remain open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस की वजह से राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन हो गया है। इस वजह से कई सेवाएं, मॉल्स, कार्यालय, कंपनियां, फैक्टरी, संस्थान सब बंद रहेंगे। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 360 के पार हो चुकी है। अब तक सात लोगों की इस वायरस से मौत भी हो चुकी है। दिल्ली में भी 27 लोग संक्रमित हैं। समें से सिर्फ 6 मामले एक इंसान से दूसरे के बीमार करने के हैं। 21 मामले बाहर से आने वालों के हैं। इस वजह से लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ रहा है। मगर घबराइए नहीं, रोजमर्रा की जरूरत और आपात सेवाएं बंद नहीं होंगी। दवा, राशन की दुकानों, पेट्रोल पंप, बैंक समेत कई जरूरी कार्यालय खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
  • दिल्ली पुलिस नियमित तौर पर अपना काम करती रहेगी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग, जेल विभाग भी खुला रहेगा। 
  • सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से काम करती रहेंगी। 
  • राशन व परचून की दुकानें भी खुली रहेंगी। इसके अलावा दूध आदि की सप्लाई भी जारी रहेगी। 
  • बिजली विभाग, जल बोर्ड और तीनों नगर निगम भी अपना काम करते रहेंगे। 
  • अकाउंट ऑफिस और प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के कर्मियों को भी छूट रहेगी। 
  • बैंकिंग सेवाएं भी बंद नहीं होंगी और एटीएम चालू रहेंगे। 
  • कानून व्यवस्था व मजिस्ट्रेट से जुड़ी सेवाएं भी इस दौरान जारी रहेंगी। 
  • टेलीकॉम, इंटरनेट व डाक सेवा से जुड़े कर्मियों को भी छूट रहेगी। 
  • रेस्टारेंट से खाना घर मंगवा सकेंगे और दवाइयों से संबंधित ई-कॉमर्स सेवाएं भी चलती रहेंगी। 
  • दवा की दुकानें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, एलजीपी और सीएनजी पंप भी खुले रहेंगे। 
  • जानवरों के चारे की दुकानें भी खुली रहेंगी। 
  • डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी और इसलिए ताकि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोग अपने गंतव्य तक जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed