{"_id":"5ee60c2b8ebc3e43067a6521","slug":"delhi-lg-anil-baijal-cm-arvind-kejriwal-arrive-at-mha-for-their-meeting-with-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और केजरीवाल की दूसरी बैठक, कंटेनमेंट जोन के हर मतदान केंद्र पर शुरू होगा कोरोना का परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह और केजरीवाल की दूसरी बैठक, कंटेनमेंट जोन के हर मतदान केंद्र पर शुरू होगा कोरोना का परीक्षण
Sun, 14 Jun 2020 05:17 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह ने दिल्ली के सीएम और उप राज्यपाल के साथ की बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के तीन नगर निकायों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह रविवार के दिन आयोजित दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। पहली बैठक बैजल, केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ हुई थी। एक अधिकारी के अनुसार दूसरी बैठक मुख्य रूप से संक्रमण को रोकने के लिए नगर निकायों द्वारा उठाए गए कदम और तेजी से फैल रहे संक्रमण की जांच करने को लेकर थी।
विज्ञापन
शाह, बैजल, केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा, दिल्ली के उत्तर और पूर्व नगर निगमों के महापौर अवतार सिंह और अंजू कमलकांत भी इस बैठक में शामिल हुए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के भी प्रतिनिधि उपस्थित थे और तीनों नगर निगमों के आयुक्त भी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले रविवार को गृह मंत्री ने घोषणा की कि अगले दो दिनों में दिल्ली में कोरोना का परीक्षण दोगुना हो जाएगा और बाद में यह बढ़कर तीन गुना होगा।
विज्ञापन
बैजल और केजरीवाल के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की जांच के उपायों के बारे में शाह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के हर मतदान केंद्र पर कोरोना के परीक्षण शुरू किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के लिए बिस्तरों की कमी को देखते हुए, मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जो सभी सुविधाओं से लैस होंगे।
शाह ने कहा कि कम से कम दरों पर निजी अस्पतालों द्वारा 60 प्रतिशत बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कोरोना वायरस के परीक्षण व उपचार की दर तय करने के लिए नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। कमेटी सोमवार तक अपनी रिपोर्ट देगी।