फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Home Minister Said That We Follow Britain And America Development Model To Move Forward

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मुफ्त शिक्षा-बेहतर स्वास्थ्य के कारण विकसित हुए अमेरिका और ब्रिटेन, हम उसी मॉडल पर बढ़ रहे आगे

Wed, 18 Aug 2021 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Aug 2021 09:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि किसी भी नागरिक को विकास करने के लिए दो चीजें सबसे महत्त्वपूर्ण होती हैं। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्त्वपूर्ण होते हैं।

विज्ञापन
Delhi Home Minister Said That We Follow Britain And America Development Model To Move Forward
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन इस कारण विकसित राष्ट्र बन सके हैं, क्योंकि उनके यहां नागरिकों को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलती है। इसके साथ ही मुफ्त और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उनके नागरिकों को बेहतर बनाती हैं, जिससे वे विकास करते हुए दुनिया में सबसे आगे निकल जाते हैं। जैन ने दावा किया कि दिल्ली सरकार इसी मॉडल पर आगे बढ़ते हुए अपने नागरिकों को इसी प्रकार से स्वस्थ और शिक्षित करना चाहती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को एक सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि किसी भी नागरिक को विकास करने के लिए दो चीजें सबसे महत्त्वपूर्ण होती हैं। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्त्वपूर्ण होते हैं। अगर उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य मिल जाए तो वे बाकी का अपना विकास स्वयं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल वही राष्ट्र विकसित हो सके हैं जिन्होंने अपने देशवासियों को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इसी तरह अपने नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य-शिक्षा देना चाहती है।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नागरिकों की आय बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। इसके लिए यहां के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिहाज से बेहतर नागरिक बनाया जा रहा है तो उन्हें उद्यमी बनाकर उनकी आय बढ़ाना भी कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed