फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi High Court seeks government's response same-sex couple marriage registration

समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- ये नागरिक अधिकारों का मामला

Wed, 14 Oct 2020 11:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi High Court seeks government's response same-sex couple marriage registration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

समलैंगिक विवाह को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने इस संबंध में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि समलैंगिक विवाह को सरकार द्वारा मान्यता दी जाए और विशेष विवाह अधिनियम और विदेशी विवाह अधिनियम के प्रावधानों के तहत शामिल किया जाए। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई आठ जनवरी, 2021 को करेगा।  

विज्ञापन


कोर्ट ने अपने नोटिस में कहा है कि ये कोई साधारण याचिका नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि इस मामले को गंभीरता से लें। ये नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा सवाल है। वहीं, इस मामले पर सुनवाई के दौरान रजिस्ट्रार के वकील ने कहा कि सनातन धर्म के पांच हजार साल के इतिहास में इस प्रकार का मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

 

इस मामले में दो समलैंगिक जोड़े ने कोर्ट में याचिका दायर की है। एक याचिकाकर्ता ने अपनी मर्जी के व्यक्ति से शादी करना चाहा, लेकिन उसे ऐसा करने से रोका गया। वहीं, दूसरे याचिकाकर्ता ने न्यूयॉर्क में शादी की, लेकिन भारतीय कॉन्सुलेट में उनकी शादी का पंजीकरण नहीं हो सका। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed