फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi HC Chief Justice Manmohan recommended to be promoted as Supreme Court judge, News in hindi

SC: जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश, दिल्ली HC में हैं मुख्य न्यायाधीश

Thu, 28 Nov 2024 10:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

Supreme Court Judge: 28 नवंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से जस्टिस मनमोहन का नाम चुना गया। कॉलेजियम में सीजेआई संजीव खन्ना के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम जज शामिल थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
Delhi HC Chief Justice Manmohan recommended to be promoted as Supreme Court judge, News in hindi
जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। एक बयान में कॉलेजियम ने कहा है कि जस्टिस मनमोहन दिल्ली हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ होने के अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या दो पर हैं। जस्टिस मनमोहन को चुनते समय कॉलेजियम ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट का केवल एक ही प्रतिनिधित्व है। सीजेआई संजीव खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट से थे।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से चुना गया जस्टिस मनमोहन का नाम
28 नवंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से जस्टिस मनमोहन का नाम चुना गया। कॉलेजियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम जज शामिल थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 29 सितंबर, 2024 से वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। जस्टिस मनमोहन पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन के बेटे हैं।
विज्ञापन


जस्टिस मनमोहन के बारे में जानिए
17 दिसंबर, 1962 को दिल्ली में जन्मे जस्टिस मनमोहन ने स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और 1987 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी पूरा किया और उसी वर्ष वकालत के पेशे से जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed