{"_id":"5fb6160a176c50517b4c4852","slug":"delhi-hc-asks-centre-to-respond-to-pil-seeking-a-declaration-to-recognise-same-sex-marriages-under-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
Thu, 19 Nov 2020 12:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
समलैंगिक
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से हिंदू विवाह अधिनियम और विशेष विवाह अधिनियम के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए दायर जनहित याचिका पर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति राजीव एंडलॉ और आशा मेनन की पीठ ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्तों का समय दिया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता अभिजीत अय्यर मित्रा ने याचिका में दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहमति से समलैंगिक कृत्यों को अपराध नहीं मानने के बावजूद समान लिंग वाले जोड़ों के बीच विवाह संभव नहीं है।
विज्ञापन